झारखंड में कोरोना से 21 की मौत, मिले 23 सौ नये मरीज

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड में कोरोना से रविवार को 21 लोगों की मौत हो गई। सबसे अधिक मौत राजधानी रांची में हुई है। इसके साथ ही, करीब 23 सौ नये मरीज मिले हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार धनबाद में 1, पूर्वी सिंहभूम में 4, गोड्डा में 1, पाकुड़ में 1 और रांची में 14 मरीजों की मौत हो गई।

विभाग के अनुसार पूरे झारखंड में 2296 नए पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। रांची से 1076 पॉजिटिव मामले मिले हैं। इसके साथ ही झारखंड में 139384 पॉजिटिव मामले हो गये। वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्‍या 13,933 है। अब तक 124238 लोग ठीक हो गये हैं और 1213 की मौत हो चुकी है।