ब्रजेश पाठक के निर्देशन में सत्यम मिश्रा करेंगे लगन

मनोरंजन
Spread the love

पटना। इंदु चंद्रा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले भोजपुरी फिल्म ‘लगन’ की घोषणा पटना के हनुमान मंदिर में की गई। इस मौके पर अभिनेता सत्यम मिश्रा और अन्य मौजूद थे। फिल्म के लिए अन्य लोकप्रिय और चर्चित कलाकार भी अनुबंधित किये जायेंगे।

सत्यम मिश्रा इससे पूर्व ‘परवाह’ कर चुके हैं। इसका पोस्ट प्रोडक्शन जारी है। प्रोमो अगले माह रिलीज होगा। इसकी शूटिंग जून में बिहार और नेपाल के खूबसूरत लोकेशनों में की जाएगी। फिलहाल प्री-प्रोडक्शन किया जा रहा हैं।

निर्देशक ब्रजेश पाठक ने बताया कि फिल्म की कहानी सामाजिक मुद्दों पर आधारित है। इसका फर्स्ट लुक बहुत जल्द रिलीज होगा। फिल्म के लिए सत्यम मिश्रा अनुबंधित किये गए हैं। फिल्म के लिए संजय पांडेय, मनोज टाइगर, संजय वर्मा, अवधेश मिश्रा, काजल यादव या ऋतु सिंह, अशोक कालरा, राजकपूर शाही, उदय श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव आदि कलाकारों को अनुबंधित किया जाएगा।

फिल्म का निर्माण इंदु चंद्रा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले किया जाना है। इसके निर्देशक ब्रजेश पाठक, संगीतकार कृष्ण करण और गोलू गगन, डीओपी दीपक झा, प्रोडक्शन हेड बब्बन सिन्हा एवं पीआरओ कुमार यूडी हैं।