साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ का टीजर जारी

मनोरंजन
Spread the love

साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ काफी समय से चर्चा में हैं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा लीड रोल में हैं। गुरुवार को मेकर्स ने फिल्म का शानदार टीजर जारी किया है। 1 मिनट, 23 सेकेण्ड के इस टीजर में  बेहद खूबसूरती से बैडमिंटन स्टार की लगभग पूरी कहानी दिखा दी गई है। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने फिल्म के इस टीजर को ट्विटर पर शेयर किया है।

फिल्म के इस टीजर में परिणीति चोपड़ा हू-ब-हू साइना नेहवाल की तरह दिख रही हैं। टीजर की शुरुआत परिणीति चोपड़ा के दमदार डायलॉग से होती है। टीजर की शुरुआत में परिणीति कहती है कि-‘देश की आबादी सवा 100 करोड़ और उसमें आधी महिलाएं। राजा बेटा कॉलेज जाएगा मेरा और बेटी चूल्‍हा फूंकेगी। 18 साल की होते ही हाथ पीले और स्‍टोरी फ‍िनिश। पर मेरे साथ ऐसा नहीं हुआ, करछी-तवे के बदले में पकड़ी मैंने तलवार!’ फिल्म के इस टीजर साइना नेहवाल की खेल की उपलब्धियों के विजुअल्स को हाइलाइट किया गया है।

फिल्म के इस टीजर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा हैं। फिल्म ‘साइना’ स्पोर्ट्स पर आधारित परिणीति की पहली फिल्म है। फिल्म में परिणीति जहां बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का किरदार निभा रही है, वहीं फिल्म में अभिनेता मानव कौल साइना के कोच पी गोपीचंद के किरदार में नजर आएंगे। साइना नेहवाल की इस बायोपिक का निर्देशन अमोल गुप्ते कर रहे हैं। फिल्म साइना इसी साल 26 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।