रांची। झारखंड का पहला बायो डीजल पंप खुला। यह पेट्रोल और डीजल से सस्ता है। अपेक्षाकृत माइलेज भी अधिक है। इसका शुभारंभ राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने किया।
झारखंड की रांची के कांके रिंग रोड के रेंडो के समीप बायो डीजल फ्यूल पंप है। संचालक मंगराज उरांव, मटरू लोहरा, भगवान दास उरांव ने बताया कि यह झारखंड का पहला बायो डीजल पंप है। सामान्य डीजल की तुलना में इसकी गुणवत्ता बेहतर है। माइलेज क्षमता अधिक होगी। कीमत भी कम है। बायो डीजल का खुदरा मूल्य 84.12 प्रति लीटर है।
मौके पर जिला परिषद उपाध्यक्ष पार्वती देवी, आजसू जिलाध्यक्ष संजय कुमार महतो, वीरेंद्र तिवारी, राजेंद्र मुंडा राजन, अभिषेक राज हेरेंज, मुखिया सोमनाथ मुंडा, एतवा उरांव, रामजीत गंझू, अनिल मुंडा, भुनेश्वर लोहरा, अजय एक्का, हरिशंकर महतो बबलू खान सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।