ट्विटर के CEO बेचेंगे अपना पहला ट्वीट, जानें क्‍या लिखा था मैसेज

दुनिया मुख्य समाचार
Spread the love

अमेरिका। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर के सीईओ जैक डोरसी अपना पहला ट्वीट बेचेंगे। उन्‍होंने इसे बेचने का ऐलान किया है। फिलहाल भारतीय करेंसी में इसकी कीमत दो करोड़ रुपये आंकी गई है। हालांकि उच्‍चतम बोली लगाने वालों को यह मिलेगा।

जैक डोरसी ने अपने 6 मार्च, 2006 के पहले ट्वीट को क्रिप्टोकरंसी के रूप में बेचने की घोषणा की। उनके इस ट्वीट को खरीदने के लिए 2,67,000 डॉलर की बोली पहुंच गई है। बता दें कि डोरसी का 15 साल पुराना ट्वीट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब तक के सबसे प्रसिद्ध ट्वीट्स में से एक है। यह डिजिटल मेंमोरी के लिए उच्च कीमत चुकाने के लिए बोलीदाताओं को आकर्षित कर सकता है। ट्वीट की उच्चतम बोली 1,00,000 डॉलर यानी लगभग 73.1 रुपये लाख थी।

जैक डोरसी का पहला ट्वीट 6 मार्च, 2006 का है। इसमें डोरसी ने ट्वीट पोस्ट किया था– जस्ट सेटिंग अप माई ट्विटर (just setting up my twttr)। डोरसी ने एक लिंक ट्वीट किया, जिसमें ट्वीट खरीदने की बोली प्रक्रिया चालू थी। वैल्यूएबल्स के अनुसार आप जो खरीद रहे हैं। वह ट्वीट का एक डिजिटल सर्टिफिकेट है। यह यूनिक है क्योंकि इसे निमार्ता द्वारा हस्ताक्षरित और प्रमाणित किया गया है।

डोरसी का पहला ट्वीट NFT पर बिकेगा। एनएफटी यानी नॉन-फंजिबल टोकन। एनएफटी एथेरियम ब्लॉकचैन पर एक डिजिटल टोकन है। यह यूनिक डिजिटल वस्तुओं के स्वामित्व को खरीदने और बेचने की अनुमति देता है। ब्लॉकचेन का उपयोग करने वाले लोगों का एक रिकॉर्ड रखता है। एक ट्वीट के खरीदार को एक ऑटोग्राफ्ड डिजिटल सर्टिफिकेट मिलेगा। इसमें क्रिप्टोग्राफी का उपयोग करके हस्ताक्षरित किया जाएगा। इसमें वैल्यूएबल्स वेबसाइट के अनुसार मूल ट्वीट के मेटाडेटा शामिल होंगे। ट्वीट ट्विटर वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।