ऑनलाइन ओलिंपियाड में छात्रों का शानदार प्रदर्शन

झारखंड शिक्षा
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के धुर्वा स्थित स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने सामान्य-ज्ञान के ऑनलाइन ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के 12 बच्चों ने मेडल्स हासिल किए। पांच बच्चों ने गोल्ड, चार ने सिल्वर और तीन बच्चों ने कांस्य पदक हासिल किये।

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चार बच्चों ने गोल्ड और तीन ने सिल्वर पदक हासिल किए। कक्षा 2 के आयुष झा ने क्लास, स्टेट, जोनल और ओलंपियाड सभी में पहला स्थान प्राप्त कर स्कूल और अभिभावक का नाम रौशन किया है। सभी प्रतिभागियों को प्रधानाध्यापिका गुंजन भसीन ने सराहा। सभी छात्रों को बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।