Jharkhand Weather : आज से 5 दिन चलेगी लू, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में आज यानी 4 जून से लगातार 5 दिन लू चलेगी। इसे लेकर कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान यहां के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने दी है।

तापमान में बदलाव नहीं

अगले 5 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्‍क रहेगा।

आज यहां के लिए अलर्ट

मौसम केंद्र के अनुसार 4 जून को राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है। इसका असर देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

5 जून को यहां के लिए अलर्ट जारी

मौसम केंद्र ने 5 जून को उत्‍तर-पूर्वी और दक्ष‍िणी-पूर्वी भागों के लिए अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में कहीं-कहीं लू चलने की आशंका है।

6 से 8 जून तक ये स्थिति

मौसम केंद्र के मुताबिक 6 से 8 जून तक पूरे राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर लू चलने की आशंका है।

गर्मी से बचाव के उपाय

  • दोपहर 11 से 3 बजे के बीच बाहर निकले से बचें।
  • हल्के रंग के ढीले, सूती कपड़े पहनें।
  • यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें।
  • अपना सिर ढंके। कपड़े, टोपी या छाते का प्रयोग करें।
  • प्यास नहीं लगने पर भी पर्याप्त पानी पिए। (निर्जलीकरण यानी Dehydration से बचने के लिए)
  • श्रमिक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सीधी धूप से बचें।
  • कठिन कार्यों को दिन के ठंडे समय में करें।
  • बाहरी गतिविधियों के लिए विश्राम की आवृति और अवधि बढ़ाएं।
  • मवेशियों को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक घर के अंदर ही रखें।
  • पौधे व फसलों में सिंचाई करें।
  • हीट स्ट्रोक, हीट रैश या हीट क्रैम्‍प्‍स जैसे कमजोरी के लक्षणों को पहचानें। चक्‍कर आना, सिरदर्द, पसीना और दौरे।
  • यदि आप बेहोश या बीमार महसूस करते हैं, तो डॉक्टर के पास या अस्पताल जाएं।

यहां अन्‍य खबरें भी पढ़े

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, ट्वि‍टर सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।

अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।