आदिवासी सेंगेल अभियान ने पटमदा के बामनी चौक पर फूंका सीएम हेमंत का पुतला

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुरः आदिवासी सेंगेल अभियान की पटमदा-बोड़ाम शाखा कमेटी ने पटमदा के बामनी चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया।

मौके पर आदिवासी सेंगेल अभियान के पटमदा प्रखंड अध्यक्ष उदय मुर्मू, सचिव देवेन बेसरा, सागुन टुडू, लखन हेम्ब्रम, अनिल टुडू, बाबूराम मार्डी, मनोज टुडू, शिवलाल टुडू, महेंद्र बेसरा, सुराई टुडू, सुदेश बेसरा, धर्मेंद्र टुडू व सागर मुर्मू आदि मौजूद थे। इस बाबत उदय मुर्मू ने बताया कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके साथ शामिल प्रतिनिधिमंडल की ओर से पिछले 26 सितंबर को दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से की गई मुलाकात के दौरान सरना धर्म कोड के बारे में कुछ भी नहीं कहा, जो देश के आदिवासियों के साथ बहुत बड़ा धोखा है।

उन्होंने कहा आदिवासी सेंगेल अभियान की ओर से इस मुद्दे को जन-जन तक पहुंचाया जायेगा।