सैर करने के दौरान पंचखेरो डैम में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत, देखें वीडियो

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

योगेश कुमार पांडेय

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र स्थित पचखेरो डैम में नाव पलटने से 8 लोगों की मौत हो गई। उनके शव की खोज में गोताखोर जुटे हैं। एक व्‍यक्ति तैरकर खुद बाहर आ गया। उसे इलाज के लिए अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार सुबह की है।

यह डैम कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड और गिरिडीह जिला के धनवार प्रखंड के गोरहंद ग्राम सीमा क्षेत्र में स्थित है। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह लगभग 10 बजे नाव पर सवार होकर सैर करने दौरान नाव सहित चंद्रखो गांव के तीन परिवार के आठ लोग डैम में डूब गये। घटना की सूचना पाकर प्रशासन सहित आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। परिजन के रोने से सभी लोग स्तब्ध थे।

प्रदीप सिंह अपने दो बच्चे, प्रफुल सिंह के दो बच्चे और सीताराम यादव अपने तीन बच्चों के साथ पर्यटन की लुत्फ लेने पहुंचे। चालक सहित नौ लोग नाव में सवार होकर डैम में सैर कर रहे थे। इस बीच बीच नाव पलट गई। इसमें 43 वर्षीय प्रदीप सिंह किसी तरह तैर कर डैम किनारे पहुंचे। वहां उन्‍हें तड़पता देख कुछ लोगों ने बाहर निकाला। फिलहाल प्रदीप इलाज के लिए अस्पताल ले गया है।

सीताराम यादव (42 वर्ष, पिता बासुदेव महतो), सेजल कुमारी (14 वर्ष, पिता सीताराम यादव), राजकुमार यादव (10 वर्ष, पिता सीताराम यादव), समीक्षा श्री (उम्र 3 वर्ष, पिता सीताराम यादव), शिवम कुमार (8 वर्ष, पिता प्रदीप सिंह), बिट्टू कुमारी (पिता प्रदीप सिंह), राहुल कुमार सिंह (उम्र 15 वर्ष, पिता प्रफुल सिंह), अमित कुमार सिंह (उम्र 12 वर्ष, पिता प्रफुल सिंह) की मौत की सूचना है। सभी घोड़थम्बा ओपी क्षेत्र के खेतों गांव के रहने वाले थे।