कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, गोमिया प्रखंड अध्यक्ष बनाने पर चर्चा

झारखंड
Spread the love

बोकारो। जिले के गोमिया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत साड़म संतोषी मंदिर के समीप कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को हुई। इसकी अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड सचिव शेखर पासवान ने की। संचालन कांग्रेस यूथ लीडर अकरम वारसी ने किया। इसमें पार्टी के पुराने पदधारी और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए।

बैठक में गोमिया में पार्टी की मजबूती पर बल देते हुए प्रखंड अध्यक्ष बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चैता साव ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा, आपसी सामंजस्य और तालमेल से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उपस्थित पार्टी नेता ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास के बारे में जानकारी दी। भाजपा की केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों की आलोचना की।

बैठक में फिरोज खान, रामकिशुन रविदास, राजेश ठाकुर, एनुल होदा, प्रवीण कुमार, शंकर साव, विकास कुमार झा, मो मोकिम अंसारी, महिला नेत्री उर्मिला देवी, अनिता देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।