big news : लगातार दूसरे दिन लोहरदगा में आईईडी ब्‍लास्‍ट, एक और जवान घायल

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले के पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल में लगातार तीसरे दिन सर्च अभियान जारी रहा। शनिवार को सर्च अभियान के दौरान पुनः आईईडी ब्लास्ट में एक CRPF के जवान घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल एयरलिफ्ट कर रांची पहुंचाया गया। इलाज के लिए उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया।

घायल जवान सीआरपीएफ 209  कोबरा बटालियन का है। उसका नाम तोमिन कुमार है।  आईडी ब्लास्ट में तोमिन के बाएं पैर में इंजुरी हुई है। वह छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। उन्‍हें इलाज के लिए मेडिका अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

बतातें चलें कि शुक्रवार को भी सर्च अभियान के दौरान जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ था। इसमें दो जवान घायल हो गये थे। घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची लगाया गया। उनका इलाज मेडिका में चल रहा है। डीजीपी नीरज सिन्हा आज मेडिका अस्पताल गये। वहां लोहरदगा में हुए आईईडी ब्लास्ट में घायल दोनों जवानों से मिले। इस दौरान डीजीपी ने बेहतर इलाज को लेकर डॉक्टरों को भी कई निर्देश दिए।

बतातें चलें कि पुलिस और भाकपा माओवादी संगठन के बीच गुरुवार शाम को मुठभेड़ हुई थी। दोनों ओर से हुई गोलीबारी हुई। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे थे। CRPF पुलिस के द्वारा जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान आईडी ब्लास्ट हुआ और दो जवान घायल हो गए है।

बुलबुल जंगल में लगातार तीन दिनों से सर्च अभियान जारी है। पुलिस के जवान जंगलों में डटे हुए हैं। भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के कुछ सामग्री भी पुलिस को मिली है।