जेई मेन्स में एलएल गार्डेन के आयुष का डंका, 99.99% लाकर बने स्कूल टॉपर

झारखंड
Spread the love

रांची। एलए गार्डेन हाई स्कूल, लोअर चुटिया रांची के 5 विद्यार्थियों ने जेई मेन्स की परीक्षा में 90% से ऊपर अंक लाकर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इसमें आयुष कुमार सिंह ने 99.99 प्रतिशत अंक के साथ विद्यालय के पुराने सभी रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

आयुष को फिजिक्स में 100, केमिस्ट्री में 99.97 और मैथ में 99.98 अंक प्राप्त हुए। आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और सभी गुरुजनों को दिया। आयुष ने कहा कि‍ उसका अगला फोकस जेईई एडवांस्ड पर है। पूरी मेहनत के साथ उसकी तैयारी में लगे रहना है। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य टीके गुप्ता ने आयुष को बधाई दी। उन्होंने पूरे लगन से जेई एडवांस की तैयारी में लगने और साथ ही साथ बोर्ड एग्जाम में भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रवि कुमार सिंह, विवेक कुमार सुमन, अमरेश सिंह, आशीष कुमार आदि सभी शिक्षक उपस्थित थे।

विद्यालय के टॉपर

1. आयुष कुमार सिंह : 99.99

2. मोहित कुमार : 98.52

3. रौशन कुमार मृणाल : 97.41

4. वैभव मिश्रा : 96.67

5. अर्णव आदित्य : 90.17