उप्र : लोगों की नस नस में बसा है भगवान श्री राम का नाम- डॉ कृष्ण गोपाल

उत्तर प्रदेश
Spread the love

-यशोदा अस्पताल में हुई ‘हमारा राष्ट्र- हमारा धर्म -हमारा दायित्व’ विषयकसंगोष्ठी 

गाजियाबाद। कौशाम्बी स्थित यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बुधवार को हुई ‘हमारा राष्ट्र- हमारा धर्म -हमारा दायित्व’ विषयक संगोष्ठी में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने विश्व की शांति के लिए लोगों की श्रद्धा को देश की एकता के प्रेरक के रूप में राम मंदिर अभियान को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की नस-नस में राम का है। इस अवसर पर उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए चल रहे अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की।  

सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण ने कहा कि इस कार्य को हजारों वर्ष लगे हैं। श्रद्धा की प्रेरणा से इस देश के एक-एक शिखर के साथ, एक -एक नदी के साथ, एक-एक मदिर एवं तीर्थ स्थान के साथ हमारे पूर्वजों ने लोगों को एक सूत्र में बाँधकर रखा था। उन्होंने कहा कि इसी भावना से हमारा देश आज तक अपने लोगों का धरती के साथ आध्यात्मिक भाव से जुड़ाव पैदा कर सका है, ऐसा उदाहरण विश्व के किसी भी देश में नहीं मिलता है।

उन्होंने कहा कि 1984 से चल रहे कोर्ट केस के फैसले के बाद यह देश के लिए अति गर्व का विषय है जिसमें हर जाति और पंथ के लोग आगे बढ़कर इसके निर्माण में धन संग्रह में हिस्सा बन रहे हैं। भारत में आज साढ़े चार लाख गांवों में यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से भारत के सभी निवासियों को को जोड़ने का अभूतपूर्व अभियान चल रहा है। उन्होंने कहा कि राम का नाम लोगों की नस नस में बसा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या केवल हिन्दू धर्म से नहीं जुड़ा है बल्कि बौद्ध, जैन, सिख, शैव, वैष्णव एवं अन्य धर्मों से भी जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आने वाले तीन से चार साल के अंदर मंदिर बन जाना चाहिए और यह विश्व का एक बड़ा, अच्छा, सुन्दर, स्मरणीय स्थान बनेगा जहां दुनिया में सर्वाधिक यात्री धार्मिक यात्रा के लिए आएंगे।  कार्यक्रम में यशोदा सुपर स्पेशलिटी कौशाम्बी चेयरमैन डॉ. पीएन अरोड़ा, डायरेक्टर उपासना अरोड़ा, कार्यकारी निदेशक शुभांग अरोड़ा उपस्थित थे। संगोष्ठी की अध्यक्षता यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल कौशाम्बी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ पीएन अरोड़ा ने की।