घर में खामोश रह रही थी नाबालिग, मुंह खोलने पर मच गया बवाल

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

बोकारो। नाबालिग घर में खामोश रह रही थी। उनके मुंह खोलने पर बवाल मच गया। उसकी बात सुनकर उसके माता-पिता सीधे थाना गये और प्राथमिकी दर्ज कराई। अब पुलिस आवेदन के आलोक में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

गोमिया थाना क्षेत्र की नाबालिग छात्रा ने जन वितरण के दुकानदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उक्त मामले में पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ि‍ता ने आवेदन में है कहा कि डीलर ने बीते छह माह में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने बताया कि उसने घटना की जानकारी किसी को देने पर परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी।

बुधवार को पीड़िता ने थाना में डीलर राजकुमार के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। इस संबंध में थाना प्रभारी आशीष खाखा ने बताया कि पीड़ि‍ता ने आरोप लगाया है कि छह माह वह ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। तब पहली बार आरोपी ने उसके साथ रास्ते में दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने इस घटना की जानकारी किसी को देने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद राशन डीलर लगातार नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता रहा। नवंबर महीने में आरोपी ने उसके साथ पुनः दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

इस घटना के बाद नाबालिग छात्रा सहमी-सहमी सी रहने लगी। मंगलवार की शाम को जब वह घर पर किसी से बात नहीं कर रही थी, तब उसके माता-पिता ने उसकी खामोशी के बारे में पूछा। बड़ी मुश्किल से छात्रा ने अपने माता-पिता को घटना के संबंध में बताया। इसके बाद बुधवार को पीड़िता की मां ने गोमिया थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।