
रांची । झारखंड में कोरोना के नये मरीजों का मिलना जारी है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 1 जनवरी, 2021 की रात 9 बजे तक 128 नये मरीज मिले। सबसे अधिक 71 मामले रांची जिले से मिले। अब राज्य में 1 लाख 15 हजार 241 पॉजिटिव केस और 1,682 सक्रिय केस हैं। इलाज के बाद 1 लाख 12 हजार 429 लोग ठीक हो चुके हैं। शुक्रवार को 105 लोग ठीक हुए।
ये है जिलों के आंकड़े
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रांची से 71, बोकारो से 3, देवघर से 2, धनबाद से 8, दुमका से 3, पूर्वी सिंहभूम से 12, गढ़वा से 1, हजारीबाग से 1, जामताड़ा से 1, खूंटी से 2, लातेहार से 2, लोहरदगा से 1, पलामू से 11, रामगढ़ से 4, साहिबगंज से 3, सरायकेला से 2, सिमडेगा से 1 मिले।