- राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सभागार का किया उद्घाटन
रांची। भारतीय प्रबंध संस्थान, रांची के स्थापना दिवस से ठीक पहले कैंपस में पहला भवन मिला। इसका उद्घाटन राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सोमवार को किया। यह पूर्ण रूप से वातानुकूलित सभागार है। यह 650 लोगों की क्षमता वाला आधुनिक आईटी तकनीकों, ओडियो-वीडियो सुविधा से लैस है।
आईआईएम आज 12वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस वर्ष स्थापना दिवस का आयोजन नवनिर्मित स्थायी परिसर में किया जा रहा है। अब तक इस संस्थान के समस्त छोटे बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किराये के स्थानों पर किया जा रहा था। अब आईआईएम और उसके संकाय सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं सहयोगी स्वयं को इस विकास से स्वतंत्र और उत्साहित महसूस कर रहे हैं।
सभागार के निर्माण में 13.56 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। 40,000 वर्गफुट में फैले इस ओडिटोरियम की क्षमता 650 लोगों की है। इसका सांसद निधि से बनाया गया है। रांची कैंपस को विकसित करने का संविदा वर्ष 2018 में दिया गया था। दो साल के भीतर संस्थान को आज इसका पहला भवन मिला है। यह सेमिनार हॅाल शैक्षणिक विश्व और कॉर्पोरेट को जोड़ने का कार्य करेगा।