फिर 4 डिग्री सेल्‍स‍ियस के करीब पहुंचा कांके का न्‍यूनतम तापमान

झारखंड मौसम
Spread the love

रांची। राजधानी रांची से सटे कांके क्षेत्र का न्‍यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट आने दर्ज की जा रही है। 15 जनवरी को तापमान गिरकर 4.5 डिग्री सेल्‍स‍ियस पहुंच गया है। 14 जनवरी को न्‍यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज किया गया था। 13 जनवरी को को न्‍यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्‍य‍ियस दर्ज किया गया था। तापमान में गिरावट आते जाने से कनकनी बढ़ गई है।

उत्‍तर भारत का प्रभाव

बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के कृषि भौतिकी एवं पर्यावरण विभाग के अध्‍यक्ष डॉ ए वदूद के मुताबिक तापमान में उत्‍तर भारत में मौसम में आये बदलाव का असर है। वहां से ठंढी हवा इस ओर आ रही है। इसके अलावा यह हवा का भी असर है। हवा तेज गति से चल रही है। इसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज किया गया।

ये रही हवा की गति

बिरसा कृषि विश्‍वविद्यालय के मुताबिक 13 जनवरी को हवा 2.6 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चल रही थी। 14 जनवरी को हवा की रफ्तार 3.3 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई। 15 जनवरी को 2.2 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चल रही थी।

कम रहता है तापमान

सामान्‍य तौर पर झारखंड की राजधानी रांची के शहरी इलाकों से कांके क्षेत्र का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है। दोनों के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्‍स‍ियस तक का अंतर देखा जाता है।

सावधान रहने की जरूरत

तापमान में आ रही कमी को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने से पहले वे गर्म कपड़े जरूर पहनें। बच्‍चे और बूढ़ों का खास तौर पर ख्‍याल रखने की जरूरत है। बूढे सुबह में टहलने से परहेज करें। बच्‍चों को पूरी तरह ढंककर रखें।