माल वाहन की नो इंट्री खत्म कराने डीसी से मिलेगा हिन्दू महासभा

झारखंड
Spread the love

रांची। अखिल भारत हिन्दू महासभा की रांची महानगर कमेटी की बैठक रातू रोड चौराहा स्थित अनमोल प्लाजा में रविवार को हुई। सदस्यों ने माल वाहन पर सुबह 9 से 11 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक लगे प्रतिबंध पर चर्चा की। निर्णय लिया गया कि महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल रांची उपायुक्त से मिलकर नो इंट्री समाप्त करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौपेंगा। बैठक की अध्यक्षता रांची महानगर अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने की।

बैठक में प्रदेश सचिव रवि शंकर शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री अशीष प्रसाद, रांची महानगर के महासचिव पंकज सोनी, रांची महानगर के उपाध्यक्ष विष्णु कुमार, वरीय उपाध्यक्ष निलेश कुमार, उपाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष श्याम कुमार साह, रांची महानगर के सचिव अमन कुमार पोद्दार, रांची महानगर के सचिव दीपांशु गोयल, रांची महानगर सचिव कुमार सौरभ, रांची महानगर सचिव मनदीप कुमार ठाकुर, रांची महानगर के सदस्य नन्द कुमार सिंह आदि मौजूद थे। यह जानकारी महानगर मीडिया प्रभारी अंकित ने दी।