चेकडैम का शिलान्यास, एक हजार एकड़ खेत की होगी सिंचाई

झारखंड
Spread the love

अरविंद अग्रवाल

पलामू । विधायक पुष्पा देवी ने चेकडैम निर्माण का शिलान्यास किया। इससे करीब एक हजार एकड़ खेत की सिंचाई हो सकेगी। विशेष केंद्रीय सहायता मद से इसका निर्माण किया जाएगा। जिले के छतरपुर प्रखंड में पंचायत हुलसम के ग्राम पाटादोहर (विषयपुर) में कबूतरी दह नाला पर चेकडैम बनेगा। इस दौरान पूर्व सांसद और भाजपा नेता मनोज कुमार भी मौजूद थे।

मौके पर विधायक ने कहा कि‍ चेकडैम का निर्माण कार्य ग्रामीण अपनी देखरेख में कराएं। इससे बन जाने से दर्जनों गांव के किसानों को सीधे लाभ मिलेगा। खेती के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा। चेकडैम के निर्माण से एक हजार एकड़ भूमि सिंचित हो सकेगी। कृषि के लिए सिंचाई की पर्याप्त सुविधा किसानों को मिल सकेगी। भाजपा नेता मनोज कुमार ने बताया कि सुदूरवर्ती क्षेत्र में किसानों को सुविधा दि‍लाने का हर संभव प्रयास होगा।