प्रो. बालागुरुसामी बने सरला बिरला विश्वविद्यालय के सलाहकार

झारखंड
Spread the love

रांची। मशहूर कंप्यूटर विज्ञानी एवं शिक्षाविद् प्रो. ई. बालागुरुसामी को सरला बिरला विश्वविद्यालय की सलाहकार समिति का सदस्य नियुक्त गया है। इस आशय की जानकारी विश्वविद्यालय प्रशासन ने दी। आईआईटी रुड़की से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में एमई एवं सिस्टम इंजीनियरिंग में पीएचडी कर चुके प्रो. गुरुसामी देश-विदेश के अकादमिक हलकों में जाना-पहचाना नाम हैं।

तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में तीस से अधिक पुस्तकें लिख चुके गुरुसामी संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य रह चुके हैं। वे अन्ना विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे। झारखंड से उनका खास नाता रहा है। अपने कार्यकाल के दौरान पूर्व राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें अपना शैक्षणिक सलाहकार नियुक्त किया था।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, प्रभारी कुलपति एस.बी. डांडीन एवं कुलसचिव प्रो. वी.के. सिंह ने उनकी नियुक्ति पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/KFx4zY9YysxKWCO5Z8HWlj