दीपक प्रकाश ने कहा-बंगाल में लोकतंत्र की हुई हत्या, ममता बनर्जी हताश और निराश

झारखंड
Spread the love

रांची। पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमले को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पहले ही चुनाव हार चुकी हैं और इससे हताश और निराश भी हैं। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष की कार पर भी हमले की कड़ी निंदा करते हुए पुलिस की मौजूदगी में गुंडों द्वारा हमले को लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

उन्होंने हमले से जुड़े दृश्य को लेकर कहा कि ममता बनर्जी के राज में बंगाल अराजकता और असहिष्णुता का पर्यायवाची बन चुका है। टीएमसी के गुंडों ने प्रजातंत्र का गला घोंटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। टीएमसी के गुंडे लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला बोल रहे हैं या लोकतंत्र के यह दुर्भाग्य जनक है। ये अराजकता ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है, ममता की सरकार यहां से जाने वाली है और बंगाल में कमल खिलने वाला है।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर नहीं, बल्कि लोकतंत्र के ऊपर हमला कहा जा सकता है। कार पर ममता दीदी ने अपने गुंडों द्वारा हमला करवाया है। यह कायराना हमला है। यह लोकतंत्र की हत्या का प्रयास है। इस हमले का जवाब पश्चिम बंगाल की जनता भाजपा को वोट देकर देगी। यह हमला बंगाल में टीएमसी के ताबूत में अंतिम कील साबित होगा।