आज का राशिफल, जाने कैसा होगा आपका दिन

राशिफल
Spread the love

11 दिसंबर, 2020 (शुक्रवार)

मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन विजय दिलाने वाला है। योजनाबद्ध होकर कार्य करे, तो आज विचारे कार्यो में अवश्य सफलता मिल सकती है। दिन के आरंभ और अंत के समय अनैतिक कार्यो में मन भटकेगा। इससे बचने का प्रयास करें, अन्यथा इसी में फंस कर रह जाएंगे। नौकरी पेशा को कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियो से ही प्रतिस्पर्धा रहने के कारण बड़ी असमंजस की स्थिति से गुजरना पड़ेगा। फिर भी अन्य लोगों की तुलना में आपका कार्य बेहतर रहने से प्रशंसा के हकदार बनेंगे। व्यवसायी वर्ग को भी उतार चढ़ाव देखने के बाद ही प्रयासों में सफलता मिलेगी। धन की आमद अवश्य होगी, लेकिन कही ना कही खर्च भी हो जाएगी। आंख में जलन अथवा शारीरिक शिथिलता रहेगी।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन भी मध्यान तक सेहत संबंधित समस्या लगी रहेगी। स्वभाव में चिड़चिड़ाहट और जिद रहने से जो भी संपर्क में आएगा उसे परेशानी होगी। आप किसी को कुछ भी कहे लेकिन किसी की सुनेंगे बिल्कुल नही। मध्‍याह्न बाद स्वभाव में कुछ स्थिरता आएगी। काम धंधे को लेकर गंभीर होंगे। आय के अवसर भी मिलेंगे, परंतु जितनी भी आय होगी आने से पहले जाने का रास्ता बना लेगी। संध्या के समय थकान रहने पर भी मन मौज शौक एवं अन्य अनर्गल कार्यो में भटकेगा। धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी हो सकती है, लेकिन पर्यटन मात्र ही। पैतृक संपर्क से जहां लाभ खोज रहे है, वहां माता के सहयोग से ही लाभ हो सकता है। व्यवहारिक रहें वरना कामना पूर्ति नहीं हो पाएगी। विपरीत लिंग वर्ग से अच्छी पटेगी।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कुछ अधिक ही करेंगे। हर कार्य मे अतिरिक्त दिमाग चलाएंगे। जहां केवल व्यवहारिकता से काम निकल सकता है, वहां भी अपनी श्रेष्ठता का परिचय देने से ना ही चूकेंगे। अन्य लोगों को आपका स्वभाव सनकी जैसा लगेगा, लेकिन बोलेंगे नहीं। कार्य क्षेत्र पर आज लाभ कमाने के अवसर मिलते रहेंगे, लेकिन सफलता सब मे नहीं मिल पाएगी। धन लाभ मेहनत और चतुराई के बल पर आशाजनक हो जाएगा। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मियों को शक की दृष्टि से देखेंगे, जिससे कहासुनी तो नहीं पर मतभेद जरूर रहेंगे। मित्र परिजनों के आगे भी अक्लमंदी दिखाने पर आपकी हंसी हो सकती है। पिता से व्यवसाय को लेकर विचार में भिन्नता रहेगी। आज का कुछ हिस्सा दवाओं पर खर्च होगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन अशुभ फलदायी रहेगा। आज आपको अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर संयम रखने की जरूरत है अथवा के दिनों से जमी दोस्ती अथवा स्नेह व्यवहार टूट भी सकती हैं। दिन के आरंभ से किसी कार्य में असफल होने पर क्रोध आएगा। परिजन भी इच्छा के विपरीत कार्य कर आग में घी का काम करेंगे। दोपहर तक मानसिक रूप से विक्षिप्त जैसे व्यवहार करेंगे। इसके बाद व्यवसाय से लाभ मिलने पर क्रोध को भूल जाएंगे। लेकिन कार्य क्षेत्र पर छोटे मोटे धन को लेकर भी झगड़ा करने पर आमदा होंगे। संध्या बाद दिन भर की खीज घर पर उतारने पर मुश्किल से शांत हुआ वातावरण फिर खराब होगा। चोट का भय है।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन भी आपको अनुकूल वातावरण मिलने से मन के अनुसार कार्य कर सकेंगे। दिन के आरम्भ में किसी कार्य को करने की जल्दी में गलती कर पछतायेंगे, पर मध्‍याह्न बाद का समय आपकी आशाओं पर खरा उतरेगा। काम धंधे में अन्य प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ लाभ के नए मार्ग बनाएंगे। पूर्व में की मेहनत के कारण इसके हकदार भी आप ही रहेंगे। धन की आमद आज थोड़ी मात्रा में लेकिन कई साधनों से होगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर बनने से सुखोपभोग की मानसिकता बढ़ेगी। घर के बुजुर्गों से घर के बजट को लेकर विचारों में भिन्नता रहेगी। केवल पिता को छोड़ अन्य सभी परिजनों को लुभाने में सफल रहेंगे, लेकिन अंत मे आवश्यकता पिता की ही पड़ेगी। ठंड से बचे सेहत खराब हो सकती है।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका स्वभाव दो तरफा रहेगा स्वयं को बाहर से संतोषि प्रदर्शित करेंगे, लेकिन अंदर से उथल पुथल लगी रहेगी। कार्य व्यवसाय को लेकर आज दूरदर्शी सोच लाभ नहीं करेगी, तो हानि होने से भी बचाएगी। व्यवसायिक लेन देन को लेकर ज्यादा माथा पच्ची में नही पड़ेंगे, लेकिन किसी के दबाव में आकर जल्दबाजी दिखाएंगे। फिर भी कुछ ना कुछ लाभ ही मिलेगा। धन की आमद आज सीमित साधनों से पर आवश्यकता अनुसार हो जाएगी। माता अथवा संतानों से किसी विषय को लेकर तीखी बहस हो सकती है। इसमें विजय आपकी ही होगी, लेकिन परिजनों का दिल दुखाने पर ही। बाहर की यात्रा के प्रसंग बनेंगे, परन्तु इसे टालने के प्रयास करेंगे। महिलाओं का रहस्यमयी व्यवहार घर मे संदेह पैदा करेगा। सेहत अकस्मात बिगड़ने अथवा चोट का भय है।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके भविष्य का निर्धारण करेगा दिन के आरंभ में आलस्य के कारण किसी आवश्यक कार्य मे विलंब होगा। निरस्त भी हो सकता है। इसके बाद ही स्वभाव में गंभीरता आएगी। ध्यान रखें आज की मेहनत तुरंत लाभ नहीं देगी, लेकिन आने वाले कल धन लाभ आशा से अधिक हो सकता है। आज आपके अधिकांश कार्य अंतिम चरण पर पहुंचकर किसी कमी के कारण आगे के लिये टलेंगे। धन की आमद के लिये किसी के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन पूर्व में किये गलत व्यवहार के कारण सहयोग मिलने में परेशानी आएगी। सरकारी अथवा अन्य महत्‍वपूर्ण कार्य संध्या से पहले करले कल धन को छोड़ अन्य कोई कार्य सफल नहीं होगा। आज मानसिकता खर्च करने वाली रहेगी इससे परिजन और स्वयं प्रसन्न ही रहेंगे।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपको प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। मध्‍याह्न तक किसी विशेष कार्य से भागदौड़ करनी पड़ेगी, लेकिन इसका परिणाम निराशाजनक रहने से आगे काम करने का उत्साह नहीं रहेगा। धन को लेकर आज भी असमंजस की स्थिति में रहेंगे। लोग एक बार कोई वस्तु अथवा धन लेकर वापस करने में आनाकानी करेंगे। इस वजह से आपका काम बीच में रुकेगा। साथ ही, किसी के ताने भी सुनने को मिलेगें। कार्य व्यवसाय से जोड़तोड़ कर लाभ, तो होगा परंतु आकस्मिक हानि सारे लाभ पर पानी फेर देगी। कार्य क्षेत्र से संबंधित मामले में माता अथवा किसी स्त्री वर्ग के सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी, लेकिन इनका जिद्दी स्वभाव रहने से काम निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ेगी। जोड़ो में दर्द और कब्जी की शिकायत रह सकती है।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपका स्वभाव अत्यंत रहस्यमय रहेगा। अन्य लोगों के मन का भेद तुरंत ले लेंगे, लेकिन अपने मन की बात किसी से नही बाटेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज दौड़ धूप भी अधिक करनी पड़ेगी। फिर भी आरम्भ में कार्यो में विफल होने पर गुस्सा आएगा। पराक्रम में कमी आएगी, लेकिन पूर्व संचित पुण्य से कुछ न कुछ लाभ कमा ही लेंगे। नौकरी वाले जातक आज मन कहीं अन्य जगह भटकने के कारण जबरदस्ती कार्य करेंगे। अधिकारी वर्ग से सतर्क रहें। गरमा गरमी हो सकती है। संध्या का समय दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र से सम्मान के साथ धन भी मिलेगा, लेकिन खर्च भी करना पड़ेगा। आय व्यय में संतुलन बना लेंगे, लेकिन बचत नही कर पाएंगे। संध्या बाद शरीर मे शिथिलता बनेगी।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज का दिन हर प्रकार से शुभ रहेगा। कार्य व्यवसाय से में बुद्धि विद्या और संतान का सहयोग मिलने से कई दिनों से टल रही योजना को आगे बढ़ाएंगे। कार्य विस्तार और उन्नति होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका स्वभाव भी अन्य दिनों की तुलना में शांत रहेगा। मध्‍याह्न के बाद धन को लेकर किसी पर गरम हो सकते हैं। फिर भी स्थिति आज आपके पकड़ में ही रहेगी। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के कारण नए शत्रु बनेंगे। संतान भी आज शत्रु वृद्धि का कारण बन सकती है, पर इन बातों का आपकी दिनचर्या पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। धन की आमद आवश्यकता से अधिक ही होगी। घर का वातावरण कुछ समय को छोड़ सामान्य रहेगा। पर्यटन की योजना बनेगी उत्तम वाहन भोजन सुख मिलेगा। आरोग्य में थोड़ी नरमी अनुभव करेंगे।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन बीते कल की तुलना में उदासीन रहेगा। दिन के आरम्भ से ही कार्यो में लापरवाही बरतेंगे। दिनचर्या भी आज धीमी गति से चलेगी। धन संबंधित मामले दिमाग में बैठे रहने पर भी आज परिस्थिति ज्यादा लाभदायक नहीं रहने के कारण मन को संतोष देना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र पर व्यवसाय सामान्य रहेगा। फिर भी धन की आवक में कमी आएगी। उधारी के व्यवहारों को लेकर मन मे चिंता रहेगी। सामर्थ्य होने पर भी चुकाने में आनाकानी करेंगे, जिससे छवि खराब हो सकती है। घर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। परिजन भविष्य की योजनाओं पर विचार करेंगे, लेकिन एकराय ना होने से योजना बनते बनते ढीली पड़ेंगी। पिता से भी आंतरिक मतभेद होंगे, पर प्रदर्शन नही करेंगे। आलस्य को छोड़ सेहत ठीक रहेगी।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन पूर्वार्ध से ही सेहत संबंधित समस्या खड़ी होगी। सर पर कार्य का भार होने पर भी शारीरिक रूप से तैयार नही रहेंगे। फिर भी जबरदस्ती करने पर मध्‍याह्न के समय समस्या गहरायेगी, लेकिन सेहत की आज अनदेखी ही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भाग्य का साथ मिलेगा व्यवसाय में गति‍ रहने से थोड़े ही समय मे अधिक लाभ कमा लेंगे। विरोधी वर्ग बाधा पहुंचाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे, लेकिन आज सफल नही हो पाएंगे। धन की आमद एक साथ कई मार्ग से होगी। जोखिम वाले कार्य शेयर सट्टे आदि से जल्द लाभ हो सकता हैं। फिर भी ज्यादा लालच में ना पढ़ें। परिवार में शांति रहेगी परिजन मोटा खर्च करने की योजना बनाएंगे। संध्या बाद का समय थकान के बाद भी आनंददायक रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता-बिगड़ता है।)