संग्रामपुर ओवरब्रिज के पास हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, दो किशोर भी पकड़े गए

झारखंड अपराध
Spread the love

अफरोज आलम

कांके। रांची जिले के कांके थाना पुलिस ने संग्रामपुर ओवरब्रिज के पास छापेमारी कर हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके साथ दो किशोरों को भी पकड़ा है।

गिरफ्तार युवक की पहचान हेमंत मुंडा उर्फ हेमानंद मुंडा (21) के रूप में हुई है। उसके पास से 7.65 एमएम की एक देसी पिस्टल, 7.65 एमएम का एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर को मनातू निवासी बबलू नायक ने कांके थाना में आवेदन देकर हेमंत मुंडा समेत अन्य युवकों पर अपने पुत्र को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था।

इसके बाद पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस क्रम में 7 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे संग्रामपुर ओवरब्रिज के पास कुछ युवकों के संदिग्ध अवस्था में खड़े होने की सूचना मिली।

सूचना के आधार पर कांके थाना प्रभारी कुणाल कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से हेमंत मुंडा उर्फ हेमानंद मुंडा और दो किशोरों को पकड़ा।

तलाशी के दौरान हेमंत के पास से देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके अलावा एक रेडमी नोट प्रो और एक रेडमी-5 प्रो मोबाइल भी जब्त किया गया।

मामले में कांके थाना कांड (संख्या 206/26) धारा 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने हेमंत को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि दोनों किशोरों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *