पीएम मोदी के प्रयासों से योग का मिली वैश्विक पहचान : माहेक चौधरी

झारखंड
Spread the love

रांची। बॉलीवुड अभिनेत्री माहेक चौधरी ने देशवासियों और अपने सभी प्रशंसकों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य विरासत है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन जीने की नई दिशा दी है।

माहेक चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों की बदौलत योग को वैश्विक पहचान मिली है। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व की बात है कि योग की उत्पत्ति भारत में हुई। आज भारत ही विश्व में योग का चेहरा बन चुका है।

माहेक चौधरी ने यह भी कहा कि भविष्य में वह राजनीति के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका निभाना चाहती हैं। देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री के नेतृत्व और उनके कार्यों से प्रेरित हैं। उनके पदचिह्नों पर चलते हुए भारत को आगे बढ़ाने और युवाओं की आवाज़ को मजबूत करने का सपना रखती हैं।

माहेक चौधरी ने सभी भारतीयों और दुनिया भर में रहने वाले भारतीय मूल के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कहा कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, खुशहाल एवं सकारात्मक जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230