गढ़वा में जिला स्तरीय भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

झारखंड
Spread the love

  • लोगों ने स्वस्थ एवं निरोग जीवन के लिए योग को अपनाने का लिया संकल्प

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला आयुष समिति एवं जिला स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में फुटबॉल स्टेडियम में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों, पुलिस एवं सीआरपीएफ जवानों, स्कूली बच्चों, समाजसेवियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा उपस्थित रहे। उनके साथ सीआरपीएफ कमांडेंट अजय कुमार वर्मा, वन प्रमंडल पदाधिकारी (दक्षिणी) ई.बी. अब्राहम, अपर समाहर्ता विकास कुमार राय, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार,जिला परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी, जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, प्रभारी जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी उमेश चंद्र भास्कर सहित अन्य पदाधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

पतंजलि योग समिति के योग गुरु सुशील केशरी एवं अन्य प्रशिक्षकों ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व एवं लाभों की जानकारी दी। विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार, भद्रासन, भुजंगासन, दण्डासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, शवासन सहित अनेक योग क्रियाओं का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक योगासन के शारीरिक एवं मानसिक लाभों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के समापन पर उपायुक्त ने योग प्रशिक्षकों सुचिता कुमारी,संतोष पांडे एवं चिकित्सक डॉ जयंत कुमार गौरव को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *