नवरात्र महोत्सव पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

झारखंड धर्म/अध्यात्म
Spread the love

  • सुन्दर कांड का सामूहिक पाठ मंदिर प्रांगण में किया गया

रांची। श्री राधाकृष्ण मंदिर, कृष्ण नगर कॉलोनी के तत्वावधान में 18 मार्च को पावन चैत्र नवरात्र महोत्सव पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सुबह 7 बजे शिव दुर्गा मन्दिर (मेट्रो गली के सामने) से आरंभ हुई।

कलश यात्रा में 108 महिलाओं ने कलश उठाया। कलश यात्रा के साथ मां की जीवांत झांकी भी निकाली गई। कलश यात्रा सर्वप्रथम हरी ओम मंदिर एवं शनि मंदिर से गुजरी, जहां संयुक्त रूप से पुजारियों ने यात्रा का स्वागत किया।

इस शुभ अवसर पर श्री दुर्गा जागरण मंडली के केसर पपनेजा, मनोज किंगर, पवन मनुजा एवं ज्योति अरोड़ा सहित श्री दुर्गा जागरण मंडली के अन्य कलाकारों ने “मंगल भवन अमंगल हारी, द्रबहु सुदसरथ अजर बिहारी….”, “श्री राम जय राम जय जय राम, मेरे प्रभु राम जय राम जय जय राम….”, “भए प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी, हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी….” और “रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम…..” भजन कीर्तन कर एवं मां के जयकारे लगा कर कृष्ण नगर कॉलोनी की गलियों को भक्तिमय कर दिया।

कलश यात्रा का भक्ति चौक, शक्ति चौक, झंडा चौक, ऋषिकेश भवन, नरेश पपनेजा, हरविंदर सिंह बेदी, डॉ अजय छाबड़ा, स्वर्गीय गोपाल दास सरदाना और हरगोविंद सिंह की गली के चौराहे में पुष्प वर्षा एवं प्रसाद वितरण कर श्रद्धालुओं का श्रद्धा भाव से स्वागत किया गया।

कृष्णा नगर कॉलोनी के विभिन्न चौक चौराहा से होते हुए कलश यात्रा सुबह 10:30 बजे श्री राधा कृष्ण मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गई। मंदिर परिसर पर पहुंचने पर मां का विशाल भंडारे का आयोजन श्री राधा कृष्ण मंदिर कमेटी के द्वारा किया गया।

मंदिर कमेटी के मीडिया प्रभारी अरुण जसूजा ने बताया कि संध्या चार बजे भक्तों द्वारा सुन्दर कांड का सामूहिक पाठ मंदिर प्रांगण में किया गया। साथ ही बताया कि नवरात्र के दिनों मे 19 से 27 मार्च तक प्रातः सात बजे से दस बजे तक भक्तों द्वारा श्री दुर्गा सप्तशती का सामूहिक रूप से पाठ किया जाएगा।

महाअष्टमी के दिन 26 मार्च को रात्रि नौ बजे से 1008 ज्योत प्रज्वलित की जाएगी। भजन-कीर्तन का कार्यक्रम रात 11 बजे तक होगा। 27 मार्च शुक्रवार को रामनवमी के पावन अवसर पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक दिल्ली से आए सुप्रसिद्ध भजन सम्राट सुमित सैनी और श्री दुर्गा जागरण मंडली के गायकों द्वारा भजनों की गंगा बहाई जाएगी।

इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर कमेटी द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए कोलकाता के प्रसिद्ध मालाकार एवं कारीगरों द्वारा मंदिर परिसर को फूलों से विशेष तौर से सजाया जाएगा। दशमी के दिन सुबह दस बजे से हवन एवं ज्योत विसर्जन का कार्यक्रम होगा।

कलश यात्रा में श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रधान नंदकिशोर अरोड़ा, मुखी राधेश्याम किंगर, चन्द्रभान तलेजा, रामचंद्र तलेजा, सुनील कटारिया, चंदन सिडाना, अरुण जसुजा, किशोरी पपनेजा, हरीश अरोड़ा, अंचल किंगर, निखिल घेई, हरीश मनुजा, किशोरी मुंजाल, मनीष मुंजाल, अनिल मुंजाल, रौनक मिढा,विनीत अरोड़ा, गौरी शंकर मादनपोत्रा,विकास घई, रोहित तलेजा, नरेश अरोड़ा, विशाल अरोड़ा, देवराज मनुजा, मुकेश सिडाना, नरेश खत्री, भरत मुंजाल, पंकज मल्होत्रा, जिम्मी अरोड़ा, पवन पपनेजा, विजय जसूजा, जगदीश घई, उमंग मनुजा,विशाल मल्होत्रा, मुकेश मुंजाल मौजूद थे।

इसके अलावा श्रीमती शशि किंगर, सिम्मी पपनेजा, पूनम तलेजा, किरण अरोड़ा, रीना सिडाना, संगीता मिड्ढा, रश्मि काठपाल, पलक मिढ़ा, पूजा जसूजा, कौशल्या देवी, किरण अरोड़ा, जानकी देवी, जसूजा, रश्मि काठपाल, कामना खत्री, चेतना सिडाना, पूजा जसूजा, बबीता पपनेजा, अनु आनंद, हर्षिता जसूजा,किरण अरोड़ा एवं समाज के सैकड़ो लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *