कामारेड्डी। तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में पुलिस ने एक 26 वर्षीय व्यक्ति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और उसके दो प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या कर दी। शव को गांव के पास स्थित एक तालाब में फेंक दिया ताकि मौत को हादसा दिखाया जा सके।
यह घटना हानमाजीपेट गांव की है। मृतक की पहचान चाकली उर्फ गुम्माडी काशीराम (26) के रूप में हुई है, जो पेशे से दिहाड़ी मजदूर था। 23 अक्टूबर की रात गांव के बाहरी इलाके में स्थित पचेरा चेरुवु (तालाब) से उसका शव बरामद किया गया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि काशीराम की पत्नी गुम्माडी सविथा (25) के गांव के ही दो युवकों (चिंताकिंदी रामू (26, दिहाड़ी मजदूर) और पसुपुल संतोष (25, ट्रैक्टर चालक) के साथ अवैध संबंध थे। पति को रास्ते से हटाने के लिए सविथा ने दोनों प्रेमियों के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
योजना के तहत 23 अक्टूबर की रात तीनों काशीराम को शराब पिलाने के बहाने बाहर ले गए। अत्यधिक शराब पीने के बाद जब काशीराम बेसुध हो गया, तब संतोष ने उसके हाथ पकड़े। रामू ने नायलॉन की रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद तीनों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को तालाब में फेंक दिया।
शुरुआत में मृतक के पिता चाकली भुमैया की शिकायत पर बांसवाड़ा पुलिस ने संदिग्ध मौत का मामला दर्ज किया था। हालांकि, शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने 30 अक्टूबर को हानमाजीपेट गांव से तीनों आरोपियों सविथा, रामू और संतोष, को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन और अन्य सामग्रियां जब्त कर ली हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103 (हत्या), 238 (साक्ष्य मिटाना) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत (जेल) में भेज दिया गया है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

