प्रेमी के साथ मिलकर पत्‍नी ने की पति की हत्‍या की रची साजिश, ऐसे हुआ खुलासा

अन्य राज्य अपराध देश
Spread the love

विजयपुरा। कर्नाटक के विजयपुरा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की खौफनाक साजिश रची। पुलिस ने इस मामले में 30 वर्षीय महिला, उसके कथित प्रेमी और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या को इस तरह से अंजाम दिया गया था कि किसी को शक नहीं हो।

पुलिस के अनुसार, यह मामला 4 अक्टूबर को विजयपुरा शहर के बाहरी इलाके में चिदंबर मंदिर रोड के पास 42 वर्षीय राजशेखर बीरादार का शव बरामद हुआ। शुरुआत में इसे एक अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई दुर्घटना माना जा रहा था। मृतक की पत्नी अश्विनी बीरादार ने खुद पुलिस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी।

पुलिस ने जब गहनता से छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में एक बिना नंबर प्लेट की काली स्कार्पियो गाड़ी और एक मोटरसाइकिल उस इलाके से गुजरती हुई दिखाई दी। पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार से पूछताछ की। इसके बाद इस पूरी साजिश की परतें खुलती चली गईं। हत्या का यह राज़ सामने आ गया।

पुलिस ने इस मामले में अश्विनी बीरादार (मृतक की पत्नी), आनंद कल्हूर (25 वर्ष, कथित प्रेमी), सचिन बडाल्ली (24 वर्ष) और एक नाबालिग लड़का को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि राजशेखर और अश्विनी की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उनके 6 साल के जुड़वां बेटे हैं। दोनों के बीच अक्सर घरेलू कलह और विवाद होते रहते थे।

करीब सात महीने पहले राजशेखर ने एकता नगर इलाके में एक नया मकान बनवाया था, जिसमें पेंटिंग के लिए आनंद कल्हूर को काम पर रखा गया था। इसी दौरान आनंद और अश्विनी की नजदीकियां बढ़ीं। दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए।

जांचकर्ताओं के मुताबिक, अश्विनी अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी। उसने कथित तौर पर आनंद कल्हूर के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई। आनंद को राजशेखर के सुबह टहलने (वॉक) के रूटीन की पूरी जानकारी दी।

घटना वाले दिन राजशेखर रोज की तरह सुबह जल्दी वॉक पर निकले थे। पुलिस का आरोप है कि आनंद और उसके साथियों ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखी। बिना नंबर प्लेट की एक काली स्कार्पियो कार से उन्हें पीछे से कुचलकर मार डाला। फिर मौके से फरार हो गए।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *