Horoscope : राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन

राशिफल देश
Spread the love

  • Horoscope : 20 अक्‍टूबर, 2026 का राशिफल

मेष

घर का माहौल अच्छा रखना होगा। पारिवारिक सदस्यों से मेल-जोल बढ़ा कर रखना होगा। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है।

वृष

आर्थिक रूप से सजग रहना होगा। लाभ के लिए मेहनत पर फोकस रखें। पारिवारिक कलह से बहुत अलर्ट रहें। सारी ऊर्जा अनावश्यक कलह में बर्बाद हो सकती है।

मिथुन

समय के महत्व को समझते हुए उन्हीं कार्य को वरीयता देनी होगी जो अधिक महत्वपूर्ण हैं। निवेश करने से पहले राय अवश्य लें अन्यथा पैसा डूब सकता है।

कर्क

आतिथ्य का मौका मिल सकता है। प्रेम दें जिससे उनकी शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्राप्त हों। यदि आप वाहन काफी तेज चलाते हैं तो सावधान हो जाएं।

सिंह

नकारात्मक परिस्थितियों में उम्मीद का दामन नहीं छोड़ना है। कर्ज लेने से बचें। क्रेडिट कार्ड का प्रयोग संभल कर करें। विवाद से दूर रहें।

कन्या

ऊर्जा का लाभ लेने का दिन है। जोश के साथ अपने काम पर फोकस करिए। ऊर्जा को क्रोध में परिवर्तित नहीं होने दें। संबंधों को बचा कर चलें।

तुला

अधिक काम के चलते दिमाग गर्म हो सकता है, लेकिन परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। इस मामले में दिन ठीक नहीं है।

वृश्चिक

अधिक लाभ कमाने के लिए कोई भी ऐसा कदम नहीं उठाएं, जिससे कि आपकी इमेज को हानि पहुंचे। कान की केयर करें। दर्द होने की आशंका है।

धनु

ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल बना कर चलें। जोड़ों का दर्द परेशान कर सकता है। विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। यात्रा में सावधानी बरतें।

मकर

अनुपयोगी कामों में समय बर्बाद नहीं करें। समय का मोल समझते हुए इसका सदुपयोग करना होगा। अनजाने व्याक्ति का उपहार अपयश का कारण बन सकता है।

कुंभ

छोटी-छोटी खुशियां और आनन्द लेने के लिए तैयार रहें। शॉपिंग करने से बचना चाहिए। धन को बचाकर चलने में ही फायदा है। विवाद से दूर रहें।

मीन

अपनी क्षमतानुसार किसी ज़रूरतमंद की आर्थिक रूप से सहायता करें। कीमती वस्तुओं को संभाल कर रखें। घर से कोई वस्तु मिसप्लेस हो सकती है।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *