मौसम अलर्ट : देशभर में भारी बारिश और हीटवेव का खतरा, इन राज्यों के लिए चेतावनी

नई दिल्ली देश मौसम
Spread the love

नई‍ दिल्‍ली। भारत मौसम विभाग ने 28 जून से 3 जुलाई, 2026 तक के लिए देशभर का विस्तृत मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। एक ओर पूर्वोत्तर, पूर्वी और पश्चिमी तटीय राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट है, वहीं उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी और हीटवेव का खतरा बना रहेगा।

पूर्वोत्तर भारत में ज्यादा बारिश

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 3 जुलाई तक व्यापक वर्षा होगी। 28 और 29 जून के बीच उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना। 28 जून को असम और मेघालय में भी अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में 1-3 जुलाई के दौरान गरज-चमक और 60 किमी/घंटा तक की तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 30 जून से 3 जुलाई तक व्यापक वर्षा और कई स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य भारत में ये स्थिति

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 3 जुलाई तक लगातार बारिश की संभावना है। कई स्थानों पर भारी वर्षा, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

पश्चिमी भारत में बारिश

कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले पूरे सप्ताह अच्छी बारिश का दौर जारी रहेगा। कोंकण और गोवा में कई स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

दक्षिण में लगातार बारिश

केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में अगले सात दिनों तक लगातार बारिश होगी। केरल में 28-29 जून को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान से कब राहत

उत्तर-पश्चिम भारत में 30 जून के बाद अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। पूर्वी भारत में 29 जून से 1 जुलाई के बीच तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है। मध्य भारत में भी जुलाई की शुरुआत से गर्मी में राहत मिलेगी।

बिहार में बारिश व आंधी-तूफान

बिहार में मौसम तेजी से बदलेगा। 28 जून और 2-3 जुलाई को हल्की से मध्यम बारिश। 29 जून से 1 जुलाई के बीच अधिकांश जिलों में व्यापक वर्षा की संभावना। 28-29 जून और 2-3 जुलाई को गरज-चमक, बिजली गिरने और 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

28 जून और 1 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, जबकि 29-30 जून को कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। 27-29 जून के दौरान मध्यम से तीव्र बिजली गिरने की गतिविधियां भी संभावित हैं।

यूपी में भीषण गर्मी का कहर

उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 से 30 जून तक हीटवेव, जबकि 28 जून को कुछ स्थानों पर भीषण हीटवेव की चेतावनी है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28-29 जून तक हीटवेव और 28 जून को गंभीर हीटवेव का खतरा है। इसके बाद 29 जून से 3 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

झारखंड में भारी बारिश

30 जून को देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, बोकारो और धनबाद एवं 1 जुलाई को देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़, धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

​यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230