- उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया
रांची। विश्वकर्मा मंच (लोहार समाज) का 15वां पारिवारिक मिलन सह प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन दिगंबर जैन भवन में किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता विश्वकर्मा मंच के अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा ने की। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती रोशनी खलखो, विशिष्ट अतिथि विश्वकर्मा लोहार समाज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार विश्वकर्मा थे।
मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती रोशनी खलखो ने कहा कि सनातन संस्कृति को बचाए रखना हम सबका धर्म है। जब हमारा धर्म बचेगा, तब हम सब बचेंगे। विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार विश्वकर्मा शिल्प योजना चला रही है, मगर लोहार जाति को लाभ नहीं के बराबर मिल रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि संगठित होकर समाज को आगे बढ़ाना है। पूरे विश्व में लोहारों का बहुमूल्य योगदान है। सबसे ज्यादा देश का विकास लौह योग में हुआ है। सचिव राकेश कुमार शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉ. सुरुचि कुमारी शर्मा, सुरुति कुमार, सोनाक्क्षी कुमारी को मोमेंटो, अंगवस्त्र, प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चे के लिए हुई चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर ग्रुप प्रथम आराध्य शर्मा, द्वितीय अनिका कुमारी, तृतीय तनिक्स विश्वकर्मा थीं। सीनियर ग्रुप प्रथम अमित ठाकुर, द्वितीय यशराज विश्वकर्मा,तृतीय आए अदिति विश्वकर्मा को मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप विश्वकर्मा ने किया। समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों से समाज के लोग आए। गुमला से अजय विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, उमेश विश्वकर्मा, रामगढ़ से सीताराम, बद्री विश्वकर्मा, धनबाद से अभिषेक विश्वकर्मा,पलामू प्रमंडल से प्रभु विश्वकर्मा, अजीत विश्वकर्मा सहित रांची के अन्य भागों से समाज के लोग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संरक्षक सत्यनारायण शर्मा, गणेश ठाकुर, दूधेश्वर विश्वकर्मा, अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, उपाध्यक्ष कार्तिक विश्वकर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, मनोज कुमार विश्वकर्मा, सचिव राकेश कुमार शर्मा, सह सचिव आकाश विश्वकर्मा, संगठन सचिव जगदेव विश्वकर्मा, नवीन निश्चल, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा सह कोषाध्यक्ष प्रदीप विश्वकर्मा, कार्यकारिणी सदस्य मानिकचंद्र ठाकुर, अर्जुन विश्वकर्मा, उपेंद्र विश्वकर्मा निरंजन कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार का योगदान रहा
महिला टीम अध्यक्ष रेखा शर्मा, महिला प्रभारी रेणु शर्मा, सबिता विश्वकर्मा, मंजु शर्मा, कविता शर्मा, दीप्ति शर्मा भी मौजूद रहीं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


