

- पेशरार पंचायत के बांडोंबार में आयोजित हुआ जल अर्पण दिवस
आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। जल जीवन मिशन के तहत लोहरदगा की पेशरार पंचायत अंतर्गत राजस्व ग्राम बांडोंबार में ‘जल अर्पण दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने जल संरक्षण एवं जलस्रोतों के रखरखाव का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व, जलस्रोतों के संरक्षण एवं रख-रखाव तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को जल की प्रत्येक बूंद के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए जल की बर्बादी रोकने और भविष्य के लिए जल सुरक्षित रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने जल संरक्षण एवं जल बचाव का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया, जल सहिया, पंचायत प्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, ग्रामीण, कनीय अभियंता, ब्लॉक वॉश समन्वयक सहित अन्य संबंधित कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ाने और जल जीवन मिशन के तहत उपलब्ध कराई जा रही जलापूर्ति व्यवस्था के उचित रख-रखाव एवं सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने पर बल दिया गया।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230



