

रांची। रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने नई दिल्ली में लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ एसके शरीन और उनकी टीम से मुलाकात की। इस दौरान अस्पताल के डॉ बीबी रेवारी और डॉ कनिका कौशल भी मौजूद रहे। इस मुलाकात में रक्षा राज्य मंत्री ने लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ शरीन से रांची में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और उसे बेहतर बनाने पर चर्चा की। प्रमुख रूप से रांची में बढ़ती फैटी लीवर और इससे जुड़ी अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई।
रक्षा राज्य मंत्री ने डॉ शरीन और उनकी टीम से आग्रह किया कि रांची में एक स्कैनिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि फैटी लीवर और उससे जुड़ी बीमारियों से लोगों का बचाव हो सके। रक्षा राज्य मंत्री की प्रस्ताव पर उन्होंने सहमति दी। कहा कि बहुत जल्द ही रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता को निःशुल्क स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस मुलाकात में रक्षा राज्य मंत्री और डॉक्टर शरीन ने भी फैटी लीवर की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई। उसकी रोकथाम के उपायों पर भी चर्चा की। मुलाकात के बाद रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि रांची में फैटी लीवर की समस्या कम हो सके। लोग स्वस्थ हो, इसके लिए डॉक्टर शरीन ने गंभीरता दिखाई है। बहुत जल्द ही उनकी टीम रांची के लोगों की स्क्रीनिंग की व्यवस्था करेगी, ताकि लोग स्वस्थ रहें। यदि कोई समस्या हो तो उसका समय पर उपचार हो सके।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूब वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK



