
पिठोरिया। कांके स्थित नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल में वैदिक वैदिक चेतना शिविर का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैदिक ज्ञान, संस्कार, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना एवं उन्हें सशक्त एवं संस्कारवान नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ तिलक से हुआ, जिसकी जिम्मेदारी सुश्री विभा एवं एएन मिश्रा ने निभाई। इसके बाद स्वागत समारोह एवं दीप प्रज्वलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अलका कीर्ति एवं मिनी ने सहयोग किया।
लघु पौध प्रदान एवं दुशाला प्रदान कर अतिथियों का सम्मान किया गया। फिर, हवन एवं पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें अखंड नारायण एवं दिव्येंदु पांडा ने दायित्व निभाया। हवन के माध्यम से वातावरण को आध्यात्मिक एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया गया।
कार्यक्रम में ‘सुखी बसे संसार सब’ भजन एवं प्रार्थना ‘हे प्रभु हमें शक्ति दो’ प्रस्तुत किया गया, जिसे सूर्यांशु एवं हराधन सर ने प्रस्तुत किया। इसके बाद स्वाति सिन्हा एवं उनके समूह द्वारा प्रवचन, भजन एवं ध्यान का आयोजन किया गया।
ब्रह्मचारी बहनों द्वारा योग ध्यान और नशा मुक्ति के उपाय पर चर्चा की गई। इस सत्र में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को वैदिक विचारों, ध्यान और संस्कारों के महत्व से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण डॉ. वैद्यनाथ मिश्र, प्रसिद्ध संस्कृत विद्वान एवं डीएवी के अग्रदूत का संबोधन रहा। उन्होंने भारतीय संस्कृति, संस्कृत एवं वैदिक परंपराओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन में अच्छे संस्कारों एवं नैतिक मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात मुग्धा एवं हराधन के द्वारा ‘ॐ है जीवन हमारा’ भजन प्रस्तुत किया गया। फिर प्रश्नकाल एवं शंका समाधान सत्र आयोजित किया गया, जिसमें दुष्यंत सिंह ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं और प्रश्नों का समाधान किया। इस सत्र ने विद्यार्थियों को वैदिक एवं सांस्कृतिक विषयों को समझने का अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम में प्राचार्या किरण यादव ने विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन, चरित्र एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। विद्यालय की प्रभारी ने ज्ञान द्वारा अर्जित धन के विषय में बताया। संगीता सिन्हा ने धन्यवाद किया।
कार्यक्रम का मंच संचालन सुनीता साव के दिशा-निर्देश में साक्षी एवं रिया (कक्षा दशम) ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार के सदस्यों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

