कैनरा बैंक में 3500 पदों पर निकली वैकेंसी, इस समय से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

नई दिल्ली देश रोजगार
Spread the love

नई दिल्‍ली। कैनरा बैंक ने अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम के आधिकारिक पोर्टल nats.education.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में कुल 3500 पद भरे जाएंगे।

ये है योग्यता

भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता।

उम्मीदवारों ने अपनी ग्रेजुएशन 1 जनवरी 2023 से पहले और 1 सितंबर 2026 के बाद पास नहीं की हो (दोनों तिथियां शामिल)।

ये आयु सीमा

आवेदन करने के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 2 सितंबर 1998 से पहले और 1 सितंबर 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल)।

चयन प्रक्रिया

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट 12वीं कक्षा (HSC/10+2) या डिप्लोमा परीक्षा में प्राप्त अंकों/प्रतिशत के आधार पर राज्यवार (State-wise) अवर क्रम (Descending Order) में तैयार की जाएगी। यदि एक से अधिक उम्मीदवारों के प्रतिशत समान हैं, तो उनकी उम्र के आधार पर उन्हें वरीयता दी जाएगी।

न्यूनतम अंक

12वीं कक्षा या डिप्लोमा परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 60% (एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 55%) से कम नहीं होने चाहिए।

दस्तावेज़ सत्यापन

दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया के दौरान स्थानीय भाषा की परीक्षा भी ली जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य/अन्य वर्ग : ₹500/-

एससी/एसटी/दिव्यांग : शुल्क से पूरी तरह छूट प्राप्त है।

भुगतान का तरीका : डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस (IMPS), कैश कार्ड या मोबाइल वॉलेट के जरिए ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।

पंजीकरण प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर, 2026 तक चलेगी। आइए जानते हैं इस भर्ती से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य जरूरी विवरण:

आवेदन कैसे करें

सबसे पहले अपरेंटिस पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं। होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें और खुद को पंजीकृत करें।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कैनरा बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *