जल्द आ सकती है रेलवे में 30,000 पदों पर वैकेंसी, ये है संभावित पद

नई दिल्ली देश रोजगार
Spread the love

नई दिल्‍ली। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए नई ग्रुप डी (Group D) भर्ती प्रक्रिया की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रिक्तियों का आकलन पूरा होने के बाद लगभग 30,000 लेवल-1 पदों के लिए भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। संभावना है कि यह नोटिफिकेशन सितंबर या अक्टूबर 2026 तक आ सकता है, और दिसंबर से पहले आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

रिक्तियों के आंकलन

समयसीमा: रेलवे ने सभी ज़ोनल रेलवे को 31 दिसंबर, 2027 तक के संभावित रिक्त पदों की जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है। इसके लिए एचआरएमएस (HRMS) के ‘इंडेंट मैनेजमेंट मॉड्यूल’ का उपयोग किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण तारीखें

डिवीज़नल और यूनिट स्तर पर खाली पदों का डेटा 14 अगस्त तक दर्ज किया जाना है। इसके बाद, ज़ोनल मुख्यालय इस डेटा का सत्यापन करेंगे और 10 अगस्त से 20 अगस्त 2026 के बीच अंतिम स्वीकृति देंगे।

चयन प्रक्रिया

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)

परीक्षा पैटर्न

सीबीटी (CBT) में कुल 100 प्रश्न होंगे, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है।

भर्ती के संभावित पद

ट्रैक मेंटेनर-ग्रेड 4 (Track Maintainer-4), पॉइंट्समैन-बी (Pointsman-B), असिस्टेंट (सिग्नल एवं टेलीकॉम), असिस्टेंट (कैरिज एवं वैगन), असिस्टेंट (लोको शेड), असिस्टेंट (पी-वे), असिस्टेंट (ट्रैक मशीन), असिस्टेंट (ब्रिज)

रैकेट से सावधान रहें

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सभी व्यक्तिगत आरआरबी की वेबसाइटों को एक Single Common Website में एकीकृत कर दिया है। भर्ती से जुड़ी सभी सूचनाएं और आवश्यक अपडेट अब आधिकारिक आरआरबी वेबसाइट पर ही प्रकाशित किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और बिचौलियों या फर्जी नौकरी के रैकेट से सावधान रहें।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *