- प्लांट की जल शोधन क्षमता 25 किलोलीटर प्रतिदिन
रांची। सीसीएल के पिपरवार क्षेत्र में स्थापित ‘कोल नीर प्लांट’ का 22 जुलाई, 2026 को केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी .किशन रेड्डी ने दिल्ली से वर्चुअल उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह, कोयला खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव दत्त एवं अपर सचिव श्रीमती रूपिंदर बरार की उपस्थिति रही।

इस अत्याधुनिक प्लांट की जल शोधन क्षमता 25 किलोलीटर प्रतिदिन है। यहां आधुनिक तकनीक के माध्यम से 500 मिलीलीटर और 1 लीटर की बोतलों को प्रति मिनट 40 बोतल तक भरने की क्षमता विकसित की गई है। इसके साथ ही 20 लीटर के जार भरने की सुविधा भी उपलब्ध है।
सीसीएल के पिपरवार क्षेत्र में बना यह प्लांट पूर्णतः महिला द्वारा संचालित होगा। इसके लिए सीसीएल की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। यह प्लांट न सिर्फ स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाएगा, बल्कि आस पास के क्षेत्रों में स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल की भी उपलब्धता सुनिश्चित होगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि ‘कोल नीर’ नवाचार, वेस्ट टू वेल्थ की और एवं प्रधानमंत्री की अवधारणा ‘हर घर जल’ के संकल्प का सशक्त उदाहरण है। खदानों के जल का प्रभावी उपयोग कर उसे जनकल्याण, विकास का माध्यम एवं आजीविका का साधन बनाया जा रहा है। साथ ही, खदान बंदी की प्रक्रिया के लिए एक समग्र इकोसिस्टम विकसित किया गया है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैज्ञानिक तरीके से की जाने वाली माइन क्लोजर गतिविधियां पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदाय की सहभागिता को मजबूत करती हैं। इसके तहत पुनर्वासित खनन क्षेत्रों का उपयोग इको पार्क सहित विभिन्न सामुदायिक एवं पर्यावरण हितैषी परियोजनाओं के विकास में किया जा रहा है।
इस दौरान केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री द्वारा ‘आरोह’ माइन क्लोजर पर वार्षिक रिपोर्ट का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त सीसीएल द्वारा माइन क्लोजर से संबंधित मॉडल भी प्रदर्शित किया गया, जिसका उद्घाटन मन्त्री द्वारा किया गया।
दिल्ली में आयोजित इस कार्यक्रम में कोल इंडिया के चेयरमैन बी साई राम, सीसीएल सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह समेत कोल इंडिया के अन्य अनुषंगी कंपनियों के सीएमडी एवं वरीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
वहीं, पिपरवार क्षेत्र के उद्घाटन समारोह में निदेशक (वित्त) पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी, निदेशक (योजना एवं परियोजना) अनूप हंजूरा, महाप्रबंधक पिपरवार सुजीत कुमार, विभिन्न क्षेत्र के महाप्रबंध एवं सीसीएल के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न श्रमिक संघ के प्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

