- Horoscope : 23 जुलाई, 2026 का राशिफल
मेष
किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें। रास्ता मिल जायेगा।

वृष
जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। सहने की शक्ति रखें। जल्द ही क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें। व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा नहीं आने से मुश्किलें बढ़ेगी।
मिथुन
समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कर्क
अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।
सिंह
व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आपको आगे बढऩे में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।
कन्या
काम को टालना बंद करें। समझदारी और जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करें। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान हो सकेगा। राज्यपक्ष के कामों में सफलता मिलने के योग हैं।
तुला
भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को नहीं आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही पीछे है। पारिवारिक माहोल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
वृश्चिक
कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।
धनु
स्वास्थ्य में सुधार होगा। भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन से संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे। यात्रा संभव है।
मकर
संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त हैं। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है। विवाद से दूर रहें।
कुंभ
अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आपका ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी ईष्र्या करेंगे। अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
मीन
मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी काम होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आयेगी। आलस की अधिकता से कार्य में रुचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
आपका दिन मंगलमय हो
(विचार : किस्मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

