अफरोज आलम
कांके। नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL) में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “मतदाता पंजीकरण और मतदाता सूची 2026” का 2 सितंबर को शुभारंभ हुआ। इसका आयोजन केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के सहयोग से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने किया है। प्रबंधन संस्थान, एनयूएसआरएल और सेंट जेवियर्स महाविद्यालय इसके ज्ञान सहयोगी (नॉलेज पार्टनर) हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के प्रधान सचिव अरविंद आनंद मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के कुलपति प्रो. सारंग मेधेकर, एनयूएसआरएल के कुलपति प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल और सेंट जेवियर्स महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर सहित कई विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मतदाता पंजीकरण के वैश्विक ढांचे, तकनीक और कानूनी पहलुओं पर आधारित सम्मेलन पुस्तक (भाग-1 और 2) और स्मारिका का विमोचन किया गया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि 800 से अधिक संस्थानों से प्राप्त 230 सार-संक्षेपों में से 58 उत्कृष्ट शोध-पत्रों को विचार-विमर्श और प्रकाशन के लिए चुना गया है।
सम्मेलन का उद्देश्य विशेष गहन पुनरीक्षण से आगे बढ़कर वैश्विक प्रणालियों से सीखना और तकनीक-आधारित सत्यापन से एक शुद्ध व पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है।
प्रो. (डॉ.) अशोक आर. पाटिल ने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची लोकतंत्र का प्रवेश द्वार है। फर्जी नाम रोकने और हर पात्र नागरिक को जोड़ने में तकनीक के साथ मानवीय विवेक का संतुलन जरूरी है। डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने कहा कि युवाओं, प्रवासियों और वंचित वर्गों को जोड़ने में शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
प्रो. सारंग मेधेकर व सुबोध कुमार ने कहा कि अकादमिक शोध और चुनावी प्रबंधन का एक मंच पर आना सराहनीय है, जिससे एआई और तकनीकी चुनोतियों से निपटने में मदद मिलेगी। सम्मेलन के निष्कर्षों को भविष्य के शोध और निर्वाचन प्रशासन के लिए डिजिटल व भौतिक रूप में प्रकाशित किया जाएगा।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

