

रांची। सिख पंथ के आठवें गुरु बाला प्रीतम गुरु हरकिशन साहिब जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा रातू के कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा साहिब में 15 और 16 अगस्त को महान कीर्तन दरबार का आयोजन कर रहा है।
इस अवसर पर 15 अगस्त को शाम आठ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक और 16 अगस्त को सुबह आठ बजे से साढ़े दस बजे तक विशेष दीवान सजाया जाएगा। इस दीवान में शिरकत करने सिख पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्था भाई देविंदर सिंह निरमान विशेष रूप से रांची पधार रहे हैं।

गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव सुरेश मिड्ढा ने बताया कि शनिवार रात के दीवान की शुरुआत स्त्री सत्संग सभा द्वारा शबद गायन से होगी तत्पश्चात हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह जी द्वारा शबद गायन किया जाएगा। गुरुद्वारा के हेड ग्रंथी ज्ञानी जिवेन्द्र सिंह जी द्वारा कथा वाचन होगा।
रात 9:15 बजे से 11 बजे तक भाई देविंदर सिंह निरमान शबद गायन कर साध संगत को निहाल करेंगे। 16 अगस्त को सुबह के दीवान की शुरुआत भाई महिपाल सिंह द्वारा आसा दी वार कीर्तन से होगी।

इसके बाद सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक भाई देविंदर सिंह निरमान द्वारा शब्द गायन होगा। दोनों दीवानों की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी चलाया जाएगा।
सत्संग सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा ने समूह साध संगत से प्रकाश पर्व के उपलक्ष में सत्संग सभा द्वारा सजाए जा रहे दोनों दीवानों में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करने की अपील की है।
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।



