अनचाही और व्यावसायिक कॉल्स से लगाम लगाने की तैयारी में TRAI, जानें योजना

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। अनचाही और व्‍यावसायिक कॉल्‍स से आम उपभोक्‍ता परेशान है। देश में लगातार बढ़ रही अनचाही (Spam) और व्यावसायिक कॉल्स (UCC) पर लगाम लगाने के लिए TRAI ने एक कड़ा कदम उठाया है। नए नियम का मुख्य उद्देश्य फर्जी, रोबो और ऑटो-डायल कॉल्स के जरिए उपभोक्ताओं को परेशान करने वाले अनधिकृत कॉलर्स पर वित्तीय और तकनीकी शिकंजा कसना है।

आम उपभोक्ता-से-उपभोक्ता (P2P) कॉल्स के उलट A2P कॉल्स किसी व्यक्ति द्वारा सीधे फोन से नहीं की जातीं। ये कॉल्स सॉफ्टवेयर, ऐप्स, सर्वर या ऑटोमेटेड सिस्टम के जरिए एक साथ बड़े पैमाने पर जनरेट की जाती हैं।

नए नियम के तहत A2P कॉल्स करने वाली संस्थाओं/कंपनियों को कॉलिंग शुरू करने से पहले अपने टेलीकॉम सेवा प्रदाता को सूचित करना होगा। इस्तेमाल किए जाने वाले फोन नंबरों का पूरा ब्योरा देना होगा। बिना घोषणा की गई A2P कॉल्स को सीधे UCC (Spam) माना जाएगा।

नियम के तहत हर कॉल पर 5 पैसे देना अनिवार्य नहीं होगा। ट्राई अध्यक्ष अनिल कुमार लाहोटी के अनुसार, 5 पैसे की कैप व्यावसायिक SMS फ्रेमवर्क के आधार पर तय की गई है। टेलीकॉम कंपनियां आपस में व्यावसायिक बातचीत करके इससे कम दर भी तय कर सकती हैं।

यह टर्मिनेशन चार्ज उस एक्सेस प्रोवाइडर द्वारा दिया जाएगा, जिसके नेटवर्क से A2P कॉल की शुरुआत हुई है। यह राशि उस टेलीकॉम ऑपरेटर को मिलेगी, जिसके नेटवर्क पर कॉल समाप्त होगी।

TRAI द्वारा व्यावसायिक संचार के लिए विशेष रूप से आवंटित नंबरिंग सीरीज (जैसे 140/160 सीरीज) से की जाने वाली कॉल्स पर यह चार्ज लागू नहीं होगा। अथॉरिटी के साथ पंजीकृत आधिकारिक कॉल्स को भी इस फीस से बाहर रखा गया है। AI और मशीन लर्निंग का पहरास्पैम कॉल्स को रोकने के लिए केवल वित्तीय पेनल्टी ही काफी नहीं है।

जून 2026 में आयोजित ओपन-हाउस डिस्कशन के बाद इन अंतिम संशोधनों को मंजूरी दी गई। इससे अनचाही क्रेडिट कार्ड, लोन और फर्जी रोबोकॉल्स में भारी गिरावट आएगी। सामान्य मोबाइल उपभोक्ताओं (P2P कॉल्स) पर इस शुल्क का कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह शुल्क केवल बल्क और ऑटोमेटेड कॉल्स करने वाली कंपनियों/नेटवर्क्स पर लागू होगा। AI आधारित ट्रैकिंग से साइबर फ्रॉड और फर्जी कॉल्स पर तुरंत रोक लगाने में मदद मिलेगी।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *