समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जारी होगा टोल फ्री नंबर

झारखंड
Spread the love

  • नगर परिषद बोर्ड बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित

आनंद कुमार सोनी

लोहरदगा। नगर परिषद अध्यक्ष अनिल उरांव की अध्यक्षता में नगर परिषद बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इसमें उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी, सभी वार्ड पार्षद, नगर प्रबंधक एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

बैठक में शहर के विकास एवं आम जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा कर स्वीकृति प्रदान की गई। नगर क्षेत्र की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने का प्रस्‍ताव पारित किया गया।

शहर में हो रहे अवैध निर्माण पर रोक लगाने, पावरगंज चौक का नाम बदलकर सुभाष चन्द्र बोस चौक करने, मीट एवं मछली दुकानों को खादगड़ा स्थित वेंडिंग मार्केट में स्थानांतरित करने का प्रस्‍ताव पास किया गया।

इसके अलावा नया नगर परिषद कार्यालय भवन निर्माण, मुख्य मार्गों पर यात्री शेड का निर्माण, शहर के सभी प्रमुख पथों में डेकोरेटिव लाइट लगाने, पुस्तकालय निर्माण, मॉडल बस स्टैंड के निर्माण एवं विभिन्न विकास योजनाओं को भी स्वीकृति दी गई।

बैठक में नगर क्षेत्र के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संबंधित योजनाओं को जल्द धरातल पर उतारने पर सहमति बनी।

इससे पहले अध्यक्ष अनिल उरांव ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना उनकी पहली प्राथमिकता है। उनकी इच्छा है कि उनके कार्यकाल में नगर क्षेत्र की सभी जनसमस्याओं का समाधान हो। जनता से किए गए वादों को पूरा किया जा सके। इसके पश्चात बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *