देर रात तीन अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को किया गया जब्‍त

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड में बेखौफ चल रहे अवैध बालू खनन कारोबार पर प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। अंचल अधिकारी राकेश सहाय की अगुवाई में कल देर रात तीन अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। इस कार्रवाई ने इलाके में सक्रिय बालू माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है।

अंचल अधिकारी कांडी ने जिला खनन पदाधिकारी को एक आधिकारिक पत्र भेजा है, जिसमें स्पष्ट रूप से वाहनों के विवरण के साथ माफियाओं पर कार्रवाई का अनुरोध किया गया है। पत्र में अधिकारी ने बताया कि 20 जनवरी की रात करीब 10 बजे सरकारी आवास के सामने पुल से गुजर रहे उक्त ट्रैक्टरों को अवैध परिवहन के दौरान रंगे हाथों जब्त किया गया।

सभी वाहन कांडी थाना परिसर में पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित रखे गए हैं। सभी जब्त ट्रैक्टरों का मॉडल स्वराज है। उनकी ट्रॉली सफेद व नीले रंग की है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK