- देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे
देवघर। जिले में तीन दिवसीय राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव, 2026 का उद्घाटन उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक सौरभ, देवघर नगर निगम महापौर रवि राउत, मधुपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती दरक्शां परवीन, देवघर नगर निगम उपमहापौर श्रीमती टीप चटर्जी व जनप्रतिनिधियों ने सयुंक्त रूप से किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा देवघर की यह पुण्यभूमि केवल एक शहर नहीं, बल्कि आस्था, अध्यात्म और संस्कृति का संगम है। यहां स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम भारत के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यह सदियों से करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। हर वर्ष महाशिवरात्रि और श्रावणी मेला के दौरान देश-विदेश से लाखों भक्त यहाँ आकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। अपनी श्रद्धा अर्पित करते हैं।
श्री लकड़ा ने कहा कि राजकीय बैद्यनाथ महोत्सव का आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देवघर और झारखंड की समृद्ध परंपरा, कला, संगीत, लोकसंस्कृति और अध्यात्म को एक मंच पर प्रस्तुत करने का सुंदर प्रयास है। इस महोत्सव के माध्यम से हम अपनी लोककलाओं, परंपराओं, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
इस महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी बढ़ावा मिलेगा। यह महोत्सव पर्यटन, स्थानीय कला, हस्तशिल्प और स्व-रोजगार को भी प्रोत्साहित करता है। महोत्सव के पहले दिन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मनमोहा।
इस दौरान उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त श्री रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार, जिला खेल पदाधिकारी संतोष कुमार एवं जिला स्तर के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK


