
देवघर। झारखंड के देवघर जिले से चोरी की एक बेहद हैरान कर देने वाली और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ के पास बेखौफ अपराधियों ने SBI के ATM मशीन को ही उखाड़ लिया। अपने साथ ले गए।
गैस कटर से काटी मशीन
जानकारी के अनुसार, वारदात तड़के सुबह की है। चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे। उन्होंने सबसे पहले एटीएम का शटर तोड़ा। फिर गैस कटर की मदद से मशीन को काटकर स्टैंड से अलग कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने मशीन को रस्सियों से बांधा। मुख्य सड़क पर करीब 500 मीटर तक घसीटते हुए एक सूनसान जगह तक ले गए। वहां उन्होंने मशीन को एक कार में लादा और मौके से फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि संदिग्धों की गतिविधियां कैमरों में कैद हुई हैं, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की पहचान करने और गिरोह में शामिल सदस्यों का पता लगाने में जुटी है।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
नकदी निकालने के बजाय पूरी मशीन ही उखाड़ ले जाने की इस घटना ने एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस इस बात का आकलन कर रही है कि चोरी के वक्त एटीएम में कुल कितनी नकदी मौजूद थी। खबर आई है कि एटीएम से 4.82 लाख रुपये निकाल कर मशीन फेंक दी।
जल्द गिरफ्तारी का दावा
मामले की पुष्टि करते हुए देवघर के पुलिस अधीक्षक (SP) प्रवीण पुष्कर ने बताया कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों का सुराग लगाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि इस घटना में शामिल आरोपियों को जल्द पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ये हे वीडियो
हमारे साथ जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

