दुनिया के सबसे सुंदर एयरपोर्ट्स की सूची में भारत के ये दो भी शामिल, जानें खूबी

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्‍ली। भारत के दो एयरपोर्ट को वर्ष 2026 की दुनिया के सबसे सुंदर एयरपोर्ट्स की प्रतिष्ठित सूची में शामिल किया गया है। यह सूची वैश्विक वास्तुकला और डिज़ाइन पुरस्कार Prix Versailles ने जारी की है। इसे हर वर्ष UNESCO में प्रस्तुत किया जाता है।

ये सबसे सुंदर एयरपोर्ट्स 2026

Guangzhou Baiyun International Airport Terminal 3
Frankfurt Airport Terminal 3
Lokpriya Gopinath Bordoloi International Airport Terminal 2 (भारत)
Navi Mumbai International Airport Terminal 1 (भारत)
Techo International Airport
Pittsburgh International Airport
San Diego International Airport Terminal 1

गुवाहाटी एयरपोर्ट की खासियत

गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का डिज़ाइन पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति और प्रकृति से प्रेरित है। इसकी वास्तुकला बांस ऑर्किड से प्रेरित है। टर्मिनल के भीतर बांस जैसी संरचनाएं, ब्रह्मपुत्र नदी से प्रेरित छत का डिज़ाइन, स्थानीय जनजातीय कला और असम की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाने वाले तत्व इसे विशिष्ट बनाते हैं।

नवी मुंबई एयरपोर्ट की विशेषताएं

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का डिज़ाइन प्रसिद्ध वास्तुशिल्प फर्म Zaha Hadid Architects ने तैयार किया है। इसकी पहचान कमल से प्रेरित स्तंभों और पंखुड़ियों जैसी छत, प्राकृतिक रोशनी के अधिकतम उपयोग और आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल डिज़ाइन से होती है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया

यह उपलब्धि भारत के विमानन क्षेत्र और आधुनिक बुनियादी ढांचे के लिए एक महत्वपूर्ण वैश्विक सम्मान मानी जा रही है। इन दोनों एयरपोर्ट्स को उनकी आकर्षक वास्तुकला, स्थानीय संस्कृति को दर्शाने वाले डिज़ाइन, टिकाऊ निर्माण और बेहतर यात्री अनुभव के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया है।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *