जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था का पद प्रतिष्ठापन समारोह संपन्न

झारखंड
Spread the love

विश्वजीत कुमार रंजन

गढ़वा। जायंट्स ग्रुप ऑफ गढ़वा आस्था का पद प्रतिष्ठापन समारोह ज्ञान निकेतन स्कूल, दानरो नदी के समीप आयोजित किया गया। इस अवसर पर सत्र 2026 के लिए नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण फेडरेशन के यूनिट डायरेक्टर मनोज केशरी ने कराया।

समारोह में अध्यक्ष पद पर गौतम कुमार गुप्ता, आंतरिक उपाध्यक्ष अमित शर्मा, बाह्य उपाध्यक्ष दीपक कश्यप, प्रशासनिक निदेशक उत्तम जायसवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. अशोक सोनी को नियुक्त किया गया। वहीं प्रोजेक्ट चेयरमैन की जिम्मेदारी अनूप कुमार शर्मा को सौंपी गई।

मेडिकल ऑफिसर के रूप में डॉ. आलोक कश्यप, डॉ. आशीष कुमार एवं डॉ. अभिनीत विश्वास को मनोनीत किया गया। इसके अलावा मंडल निदेशक के रूप में राजेश सोनी, संजय कुमार सिंह, आशीष मित्रा एवं गौतम जायसवाल के नाम शामिल हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जायंट्स गढ़वा के अलख नाथ पांडेय, नंद कुमार गुप्ता, विनोद कमलापुरी, पूर्व स्पेशल कमिटी के विजय कुमार केशरी, मदन केशरी एवं अजय कांत पाठक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर जायंट्स आस्था के पूर्व पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। आशा जताई कि नई टीम सत्र 2026 में जरूरतमंदों की सेवा करते हुए जायंट्सवाद को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

समारोह में नव निर्वाचित अध्यक्ष गौतम कुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष विराट राजा विश्वास, उपाध्यक्ष अमित शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. अशोक सोनी, मेडिकल ऑफिसर डॉ. आलोक कश्यप, डॉ. आशीष कुमार, निदेशक राजेश सोनी सहित बसंत कुमार गुप्ता एवं सुमित कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230
व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK