रांची। प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। कई जिलों में लू की स्थिति है। इसे देखते हुए झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने स्कूलों के समय में तत्काल बदलाव की मांग की है। जरूरत पड़ने पर अवकाश घोषित करने की बात कही है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि वर्तमान में झारखंड के अधिकांश जिलों में तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
खासकर छोटे-छोटे स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य पर इसका गंभीर असर पड़ रहा है। बच्चों में डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, थकान जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं, जिससे अभिभावकों में गहरी चिंता व्याप्त है।
अध्यक्ष ने कहा कि ऐसी स्थिति में बच्चों को दोपहर की भीषण गर्मी में स्कूल भेजना उनके स्वास्थ्य के साथ जोखिम लेने जैसा है। इसलिए राज्य सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित निर्णय लेना चाहिए।
अजय राय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोपरि है। इसलिए सरकार को इस दिशा में जल्द ठोस कदम उठाना चाहिए ताकि अभिभावकों को राहत मिल सके। उन्होंने राज्य सरकार एवं शिक्षा विभाग से इस विषय पर त्वरित और संवेदनशील निर्णय लेने की अपील की है।
झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन द्वारा इस संबंध में शिक्षा सचिव को ज्ञापन ईमेल के माध्यम से भेजा है। इसकी प्रतिलिपि शिक्षा मंत्री, रांची उपायुक्त को भी ईमेल के माध्यम से भेजी गई है।
ये हैं प्रमुख मांगें
सभी विद्यालयों के समय में तत्काल बदलाव कर सुबह 6:30 बजे से 10:30 बजे तक किया जाए।
अत्यधिक प्रभावित जिलों में कुछ दिनों के लिए विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जाए।
स्थानीय तापमान और परिस्थितियों के अनुसार जिला प्रशासन को निर्णय लेने का अधिकार दिया जाए।
यहां सीधे पढ़ें खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X, स्वदेशी एप arattai सहित अन्य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें
व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

