टेट अनिवार्यता के विरुद्ध शिक्षक संघ ने सांसद संजय सेठ को सौंपा ज्ञापन

झारखंड
Spread the love

रांची। टेट अनिवार्यता के विरुद्ध अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की रांची जिला ईकाई ने जिलाध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा की अगुवाई में 19 जुलाई को रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने के साथ सारी वास्तविकताओं से सांसद को अवगत कराया।

उन्‍हें इस टेट अनिवार्यता प्रकरण को विस्तार से बताया गया। न्यायलय के विभिन्न निर्णय एवं पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए हरसंभव देश भर के प्रभावित शिक्षकों के हित में आवाज बनने का भरोसा दिलाया। एमएसीपी पर भी उन्होंने कहा कि शिक्षक राज्यपाल से मिले। मै इसके लिए अगवाई भी करूंगा।

शिक्षकों को सांसद द्वारा आश्वस्त किया गया कि इस मुद्दे को संसद में रखेंगे। संघ ने अपील की कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के पास भी हमारी आवाज बने। इस पर उन्होंने हर संभव प्रयास करने का भरोसा दिलाया। प्रयास होगा कि शिक्षकों की मांग मान ली जाय।

प्रतिनिधिमंडल में संघ के राज्याध्यक्ष सह उपाध्यक्ष टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनूप कुमार केशरी, रांची जिला अध्यक्ष सलीम सहाय तिग्गा, प्रवक्ता राकेश कुमार, भीम सिंह मुंडा, अजय कुमार, रेणु कुमारी, अजय कुमार, श्याम कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता, राज कुमार रजवार, योगेंद्र द्विवेदी, कमलेश कुमार गुप्ता, उमेश कुमार गुप्ता, रवींद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार, दीपक केरकेट्टा, राकेश उपाध्याय सहित दर्जनों शिक्षक मौजूद थे।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ जुड़ें

व्‍हाट्सएप ग्रुप
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK
स्‍वदेशी एप ग्रुप
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230