विश्रामपुर नगर परिषद की उपाध्यक्ष बनी तारा देवी

झारखंड
Spread the love

  • नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभी वार्ड पार्षदों ने लिया शपथ
  • डीसी ने सभी को पद और गोपनीयता की दिलाई शपथ

पलामू। नगर पालिका (आम) निर्वाचन के निमित्त विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में 16 मार्च को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त समीरा एस ने विश्रामपुर नगर परिषद की निर्वाचित अध्यक्ष गीता देवी और 20 वार्ड के पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

उपायुक्त ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई दी। कहा कि विश्रामपुर नगर परिषद के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए सभी प्रतिनिधि निष्पक्षता एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

उपायुक्‍त ने विश्रामपुर अंतर्गत विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन को लेकर स्थानीय नगर प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने की बात कही। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रतन सिंह,सीओ राकेश तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के पश्चात उपाध्यक्ष निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। उपाध्यक्ष के चुनाव में दो अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इसमें तारा देवी को 12 मत मिले, जबकि इलियास अंसारी को 8 वोट मिले।

इस तरह निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्कू ने तारा देवी को जीत का प्रमाणपत्र सौंपा। नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष को अध्यक्ष गीता देवी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। मौके पर सीओ राकेश तिवारी समेत अन्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। साथ ही, सुविधा के मुताबिक अन्‍य खबरें भी पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X, स्‍वदेशी एप arattai सहित अन्‍य सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं। खबरें पढ़ सकते हैं। सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर जाकर खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमारे साथ इस लिंक से जुड़ें

स्‍वदेशी एप पर इससे जुड़ें
https://chat.arattai.in/groups/t43545f313238383036363337343930333731343936395f32303030323937303330392d47437c3031303131353032363138323137353934323036313934393230

व्‍हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
https://chat.whatsapp.com/H5n5EBsvk6S4fpctWHfcLK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *